भागलपुर, फरवरी 13 -- बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार की देर रात हुई घटना के बाद चर्चा में आए डॉक्टर सैफुल्ला ने विभागीय स्पष्टीकरण का जवाब दे दिया है। स्पष्टीकरण स्वीकार होने के बाद उन्होंने गुरुवार से पुनः सीएचसी में योगदान देना प्रारंभ कर दिया है। इसकी पुष्टि सीएचसी प्रभारी मुरारी पोद्दार ने की। ज्ञात हो कि सोमवार की रात करीब 12 बजे राज्य की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। जिसके बाद मंत्री ने बिहपुर सीएचसी पहुंचकर बीपी जांच करायी। एएनएम और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर द्वारा अलग-अलग रिपोर्ट दिए जाने की स्थिति को लेकर असमंजस उत्पन्न हो गया था। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की आगे की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.