गोपालगंज, जून 4 -- गोपालगंज। सदर अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को एक मरीज द्वारा डॉक्टरों के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप करीब डेढ़ घंटे तक सेवा ठप कर दी। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मरीज का अभद्र व्यवहार भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टरों के चैंबर खुलने का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार ओपीडी में सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान एक मरीज हंगामा करने लगा। अस्पताल कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंचे दो चिकित्सकों के साथ भी उसने अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य डॉक्टरों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा ...