लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर जालसाजों ने डॉक्टर, आवास एवं विकास परिषद कर्मी व बुजुर्ग समेत चार के खातों से 8.34 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर फंसाया तो कहीं यूपीआई के माध्यम से ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले गाजीपुर, गोमतीनगर व आशियाना के हैं। पुलिस चारों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।इंदिरानगर बी-ब्लॉक निवासी कल्पनाथ यादव आवास एवं विकास परिषद में कार्यरत हैं। 7 मई की शाम उनका मोबाइल भूतनाथ बाजार में कहीं गिरकर गुम हो गया। पीड़ित ने अगले दिन ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी उनके बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी व इंडसइंड बैंक खातों से 7 मई से 13 मई के बीच यूपीआई के माध्यम से 6.10 लाख रुपये निकल गए। उधर, मूल रूप से बिहार निवासी 61 वर्षीय प्रवीण कुमार राय इंदिरानगर में रहते...