नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कुत्ते के काटने पर रेबीज के इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। केवल कुत्ता ही नहीं कोई भी मेमल्स जैसे कुत्ता, बिल्ली, बंदर, चमगादड़, गाय, घोड़ा, भैंस जैसे कोई भी जानवर के पंजे की खरोंच लग जाती है या फिर वो काट लेता है। तो उसे रेबीज का इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। सही समय और सही मात्रा में लगे इंजेक्शन ही रेबीज के खतरे को खत्म करते हैं। जिस तरह से रेबीज के इंजेक्शन का समय जरूरी है। टाइम पर इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है उसी तरह से इंजेक्शन शरीर के किस हिस्से पर लगाना है, ये बात भी जरूरी होती है। डॉक्टर शिवरंजनी ने इस बारे में अवेयरनेस वीडियो बनाकर शेयर किया है। जिसमे बताया गया है कि शरीर के कौन से हिस्से पर रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहिए।हिप और बटक एरिया पर कभी ना लगवाएं इंजेक्शन डॉक्टर शिवरंजनी ने बताया कि कई बार ...