कन्नौज, मार्च 6 -- तालग्राम, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के कई राजकीय पशु चिकित्सालयों में इन दिनों ताला लटक रहा है। डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाए जाने से पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे पशुपालकों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है। राजकीय पशु चिकित्सालय तालग्राम के चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह की ड्यूटी एसआईआर प्रक्रिया में एईआरओ के रूप में सौरिख में लगी है। वहीं फार्मासिस्ट राजेश कुमार को ताहपुर स्थित अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अस्पताल में अन्य कर्मचारी न होने के कारण वहां अस्थायी रूप से ताला लटक गया है। इसी प्रकार गुरसहायगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा भी एसआईआर में तैनात हैं, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.