प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और हाईकोर्ट के वकीलों के बीच बुधवार सुबह हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने गुरुवार को दूसरे दिन भी सड़क ब्लॉक कर धरना जारी रखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, एफआईआर दर्ज नहीं होने पर गुरुवार सुबह से एसआरएन अस्पताल में सैकड़ों जूनियर डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों और वकीलों के बीच मारपीट के दूसरे दिन भी विवाद जारीघटना का प्रभाव पुलिस आयुक्त, डीएम व मेडिकल कॉलेज के उपप्राचार्य ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। सबसे बड़ी बात इन दो पक्षों की रार आम लोगों पर भारी पड़ रही है। एक तरफ दूरदराज से एसआरएन अस्पताल आने वाले हजारों मरीज बैरंग लौट गए, वहीं प्रतापगढ़ की एक महिल...