बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- नरसेना में गुरुवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का आयोजन सुबह से ही जाटव बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में लोगों का जुटना शुरू हो गया था। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद दोपहर करीब 12 बजे रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा और नीले झंडे लेकर बाबा साहब अमर रहें, जय भीम के गगनभेदी नारे लगाए। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां जमकर झूमे और पूरे रास्ते जोश का माहौल रहा। यह शोभायात्रा जाटव बस्ती से शुरू होकर मोहल्ला पैंठ, मोहल्ला बगर, मोहल्ला पुल और मोहल्ला ननाकी के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस जाटव मोहल्ले पहुंचकर संपन्न हुई।

घोड़...