नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- किडनी हमारे शरीर का बेहद ही अहम अंग है। दिनभर ये आपके खून को साफ करने, टॉक्सिंस बाहर निकालने और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने का काम करती है। लेकिन जाने-अनजाने में आप डेली बेसिस पर कुछ ऐसी चीजें कर रहे होते हैं, जिनका नुकसान आपको किडनी को झेलना पड़ता है। इसका एक उदाहरण देते हुए डॉ शालिनी बताती हैं कि जब आप टेफलॉन के तवे पर बने डोसा का आनंद लेते हैं, तब आपकी किडनी उसके केमिकल्स को झेलती है। ऐसे ही धीरे-धीरे कर के हम अपनी किडनी को नुकसान पहुंचाते रहते हैं और फिर अचानक से एक दिन उनके डैमेज होने की खबर मिलती है। ये डराने के लिए नहीं है, लेकिन इसे एक चेतावनी की तरह जरूर किया जा सकता है। डॉक्टर ने ऐसी ही 5 आदतों के बारे में और बताया है, जो किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।बार-बार पेनकिलर लेना नहीं है सही हल्के ...