हरिद्वार, मार्च 11 -- महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान 18 फरियादियों ने समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। इनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चार मामलों को कार्रवाई के लिए आयोग मुख्यालय देहरादून भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान निजी अस्पताल में कार्यरत दो महिला चिकित्सकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैडम अस्पताल प्रबंधन ने पिछले एक वर्ष नौ महीने से उनका वेतन रोक रखा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 16 मार्च को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर दोनों चिकित्सकों का बकाया वेतन चेक के माध्यम से भुगतान करने को कहा।सुनवाई ...