नई दिल्ली, जुलाई 8 -- बिहार में स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी संभालने के बाद निशांत कुमार अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में है। निशांत कुमार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े और साहसी फैसले भी लगातार ले रहे हैं। इतना ही नहीं निशांत कुमार अक्सर अस्पतालों का खुद दौरा कर रहे हैं और वहां स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सकों की कार्यशैली को देख रहे हैं। निशांत कुमार पहले यह बात भी कह चुके हैं कि अस्पताल में डॉक्टरों की कार्यशैली की वो खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को पटना स्थित एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।मरीजों ने की डॉक्टर की शिकायत निरीक्षण के दौरान ...