मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नार्थ प्वाइंट स्कूल की छात्रा आर्या राज ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 95.2 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। आर्या ने बताया कि मैं एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बनना चाहती हूं। डॉक्टर बनकर समाज के गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करूंगी। आर्या राज हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची थी। सम्मान पाकर वह बेहद खुश थी। कहा कि हिन्दुस्तान की यह पहल सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम से मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ता है। यह भी पढ़ें- डॉक्टर बन समाज के जरूरत मंदो का सेवा करना चाहती हूं: आर्या राज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...