बगहा, मार्च 30 -- बगहा। पीएमश्री 2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर की छात्रा कोमल आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है। दिहाड़ी मजदूर साधु सहनी व गृहिणी रंजना देवी की पुत्री कोमल की इस उपलब्धि ने वाल्मीकिनगर का मान बढ़ाया है। ग्राम-बिसहा निवासी कोमल ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 475 अंक प्राप्त कर पूरे वाल्मीकिनगर को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ने में होशियार और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका में रहती थी। विद्यालय परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ढेरों शुभकामनाएं देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.