नई दिल्ली, अगस्त 10 -- भारत में मेडिकल की पढ़ाई काफी महंगी मानी जाती है। कई बार टैलेंट और योग्य होने के बावजूद छात्र आर्थिक तंगी की वजह से एडमिशन नहीं ले पाते हैं और ऐसे में डॉक्टर बनने का सपना उनका अधूरा रह जाता है। ऐसे छात्रों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश में एक नई पहल शुरू की गई है। फिनिक्स फाउंडेशन और डॉ. NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (NTRUHS) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है। इस स्कॉलरशिप से योग्य छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाने में आर्थिक मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं कि किन छात्रों को मिलेगा लाभ।10 छात्रों को मिलेगा लाभ इस योजना के तहत 2026-27 शैक्षणिक सत्र में 10 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके बाद हर साल नए लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जा...