सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की मेधावी छात्राएं अब अपने बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। जिले की टॉपर सूची में शामिल अंशिका रौनियार समेत अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं ने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य तय किया है। बांसी कस्बे के समीप प्रतापपुर निवासी बीरू रौनियार की पुत्री अंशिका रौनियार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशिका का सपना डॉक्टर बनना है और इसके लिए वह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (नीट) की तैयारी में जुटने की योजना बना रही हैं। यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की अमरीन निखत और अंजली कुमारी ने 98% अंक लाकर संयुक्त रूप से दुमका जिला टॉप किया उनका कहना है कि ल...