नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, राजेश शर्मा । सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा युवक को पीटने के आरोप की जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। बुधवार शाम को मेरठ मंडल कमिश्नर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच समिति की ओर से स्पष्टीकरण के लिए डॉक्टर को पत्र भेजा जाएगा। वहीं, सेक्टर-24 थाना पुलिस ने भी शिकायत पर सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। युवक का आरोप है कि इलाज के दौरान उसके भाई की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को अस्पताल पहुंचने पर कार्यालय में मृत्यु प्रमाणपत्र मांगने पर कर्मचारियों ने साफ इनकार कर दिया। कई बार पत्र मांगने पर उसे वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में मिलने के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- जिसे मिली निगहबानी की जिम्मेदारी, वही चला रहा था अपंजीकृत अस्पताल! आरोप है कि अधिकारी के मना करने पर जब वह वीडियो बनाने लगा तो ...