शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- तिलहर, संवाददाता। सीएचसी के डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जांच पड़ताल का रिपोर्ट डीएम को भेजी। सीएचसी के डॉक्टर द्वारा मरीज को बाहर से दवा लिखने की शिकायत ग्रामीण द्वारा डीएम से की गई। डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह शनिवार को अस्पताल पहुंची और उन्होंने डॉक्टर के बयान दर्ज किया तथा जांच पड़ताल की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया जिसमें कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। चर्चा है कि बीते कुछ दिन पहले एक ग्रामीण अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएचसी आया था जहां महिला डॉक्टर के द्वारा महंगी दवाई बाहर से लिखी गई थी। इस पर ग्रामीण ने सीएमओ सहित डीएम से शिकायत की थी। जिसको लेकर ही अतिरिक्त मजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.