लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- लखीमपुर,संवाददाता। महेवागंज स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर उन्हीं की नर्स ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और उनका गर्भपात कराया गया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी थी। जिसपर कार्रवाई हुई है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। एक युवती ने बताया कि वह महेवागंज स्थित हॉस्पिटल में काम करती थी। अस्पताल के संचालक डॉ. मुनीफ से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान नर्स गर्भवती हो गई। युवती ने डॉक्टर से शादी करने को कहा, डॉक्टर टाल गया और उनका गर्भपात करवा दिया। बताया जाता है कि इसके बाद दो बार और युवती गर्भवती हुई औ...