वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। गंगा किनारे श्रद्धालुओं को इलाज के लिए दशाश्वमेध में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर) शुरू किया गया था, लेकिन इस समय यह बदहाल है। यहां न डॉक्टर हैं और न ही फार्मासिस्ट और नर्स हैं। मरीजों को सपोर्ट स्टाफ परामर्श दे रहे हैं। इतना ही नहीं बाहर न बोर्ड लगा है न रास्ते में कहीं संकेतक है। यही वजह है कि यहां पर धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम हो गई है। दशाश्वमेध घाट और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किया गया था। दशाश्वमेध प्लाजा में केंद्र की शुरूआत हुई, तब यहां एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्स और दो स्पोर्ट स्टाफ की तैनाती की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यहां से सभी को हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- कौहट आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला, सुविधा से वंचित ग्रामीण केंद्र सिर्फ एक सपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.