प्रमुख संवाददाता, अगस्त 13 -- Doctor commits suicide by jumping from the eighth floor: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक वेरेटनरी डॉक्टर ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह-सुबह हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। खून से लथपथ डॉक्टर को उनके परिवारीजन पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पिछले दिनों पकड़े गए एक रेलवे स्टेशन अधीक्षक और उसकी बैंक कर्मचारी बेटी की ठगी के शिकार हुए थे। गोरखपुर के राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव में रहने वाले पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह की उम्र करीब 52 साल थी। वह अपनी पत्नी सावित्री सिंह, बेटा औ...