नई दिल्ली, फरवरी 22 -- डायबिटीज की समस्या ज्यादातर लोगों को लाइफस्टाइल च्वॉइस की वजह से होती है। गलत खानपान, फिजिकल मूवमेंट की कमी अक्सर लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का मरीज बना देती हैं। ऐसे में उन्हें लाइफस्टाइल में बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत होती है। अपने आसपास काफी सारे लोग ऐसे देखे होंगे जो डायबिटीज होने पर बगैर चीनी की चाय पीते हैं और बताते हैं कि ये चाय उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती। लेकिन फ्रीडम फ्राम डायबिटीज के डॉक्टर प्रमोद गुप्ता ने बहुत ही सिंपल और आसानी से समझ में आ जाने वाले शब्दों में बताया कि सुबह के समय पी गई वो बिना चीनी वाली चाय भी कैसे आपके शुगर को प्रभावित करती है और डायबिटीज के मरीज के लिए मुश्किल खड़ी करती है।आखिर क्यों बगैर चीनी वाली चाय भी करती है नुकसान डॉक्टर प्रमोद ने पॉडकास्ट में बताया कि काफी सार...