वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में हड्डी के एक डॉक्टर पर सात हजार रुपये का रॉड मंगाने और नलगाने का आरोप लगा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक महिला कह रही है कि डॉक्टर ने उसके पति के पैर में रॉड लगाने के लिए कहा था। वह सात हजार रुपये का रॉड लेकर आई लेकिन लगी नहीं। इस मामले में अब तक अस्पताल प्रशासन को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...