नई दिल्ली, जून 2 -- बच्चा हो चाहें जवान आजकल ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। ये बेहद कॉमन प्रॉब्लम है लेकिन ध्यान ना देने पर ये गंभीर हो सकती है। इस समस्या से पीडित लोगों को पेट साफ करने के लिए जोर लगाना पड़ता है। भीषण गर्मी के दौरान ये समस्या बढ़ जाती है। ऐसा शरीर में पानी की कमी और बदलते तापमान में मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण होता है। कब्ज की समस्या अचानक नहीं होती बल्कि इसके पीछे हमारी रोजाना की कुछ गलतियां जिम्मदेार होती हैं। बहुत से लोग सालों इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन असल कारण को नहीं पहचानते हैं। ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने 9 उन चीजों के बारे में बताया है जो कब्ज की समस्या का कारण बनते हैं और 9 उन चीजों के बारे में बताया है जिससे इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जानिए क्या हैं ये चीजें- यह भ...