वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 5 -- गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र की 31 वर्षीय एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने कभी संबंध नहीं बनाए और बाद में खुद को शारीरिक रूप से अक्षम बताया। महिला ने अब पति और ससुर पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में रविवार शाम पति और ससुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले एक दंत चिकित्सक से हुई थी। आरोप है कि सुहागरात के दिन ही पति ने बहाना बनाकर संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 20 दिनों तक ससुराल में रहने के दौरान भी पति कभी करीब नहीं आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.