देहरादून, सितम्बर 10 -- उत्तराखंड के डॉक्टर विहीन अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट आने वाले दिनों में मरीजों को दवा लिख सकेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर एमबीबीएस इंटर्न औऱ पीजी डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है। योजना के तहत फार्मासिस्टों को खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही यूटीआई इंफेक्शन और सांस संबंधी रोगों की सीमित दवा लिखने का अधिकार दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले एक कमेटी गठित की जाएगी जो असम और हिमाचल जैसे राज्यों में फार्मासिस्टों को दिए गए दवा लिखने संबंधी अधिकारों की समीक्षा करेगी। विदित है कि फार्मासिस्ट देश के कई अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी दवा लिखने का अधिकार मांग रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुई बैठक के दौरान भी यह मांग उठी थी। यह भी पढ़...