भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर। जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के इकलौते डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण सोमवार को दर्जनों हार्ट के मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए। दूरदराज से आए मरीजों का कहना था कि जानकारी नहीं रहने के कारण उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रेशन काउंटर व डॉक्टर चेंबर के बाहर नोटिस चिपकाया गया था कि कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित शंकर 15 जुलाई तक अवकाश पर रहेंगे। इस अवधि में कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी, इकोजांच और टीएमटी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। मामले पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर बीमार हैं। बीते सात या आठ जुलाई से सीक लीव पर हैं। इकलौते चिकित्सक रहने के कारण ओपीडी में मरीजों का इ...