चतरा, मार्च 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर को थावे विद्यापीठ, गोपालगंज बिहार के द्वारा उनके महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदानों,शोधकार्य,तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए तथा कला,साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर विद्यासागर की मानद उपाधि प्रदान की गई। डॉक्टर दुलार को यह उपाधि थावे विद्यापीठ के प्रयागराज में एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में 22 फरवरी 2026 को विद्यापीठ के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक एवं कुलसचिव डॉक्टर पी. एस.दयाल यति के करकमलों से प्रदान किया गया। यह उपाधि पी.एच डी की उपाधि प्राप्त करने के बाद ही दी जाती है। प्राचार्य की इस उपलब्धि पर इटखोरी प्रखंड के बुद्धिजीवियों,समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों,महाविद्यालयकर्मियों तथा मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.