बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। लापरवाही से नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर दंपति समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि पीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने के बजाए एंबुलेंस चालक उन्हें बरगलाकर निजी अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टर व नर्स की लापरवाही ने नवजात की जान ले ली। बिसंडा थाने के कैरी गांव निवासी देवी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि 23 वर्ष बहू अर्चना पत्नी शैलेंद्र कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एंबुलेंस से बिसंडा पीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने अर्चना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक उन्हें महिला जिला अस्पताल ले जाने के बजाए कमीशन के लालच में आदर्श पाली क्लीनिक कैरी (बिसंडा) ले गया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर दंपति समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज यहां डॉक्टर कृष्ण मोहन तिवारी व उनकी पत्नी आरती ने म...