डॉक्टर दंपति में विवाद, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 14 -- डॉक्टर पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और गंभीर बीमार बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए महिला डॉक्टर ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेगा मेंशन कॉलोनी में रहने वाली डॉ. खुशबू शर्मा का कहना है कि उनकी शादी दिसंबर 2010 में नंदी हाइट्स नैनीताल रोड निवासी डॉ. कमल नयन गांगेय से हुई। उनका आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वर्ष 2017 स्पेशल चाइल्ड बेटे को जन्म देने के बाद प्रताड़ना बढ़ गई और तब से ही पति ने उनका परित्याग कर रखा है। कई बार उन पर तलाक लेने का दबाव बनाया गया। इसी बीच दो अगस्त को उन्हें जानकारी मिली कि पति ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली और अब वह युवती गर्भवती भी है। इस पर वह पुलिस के साथ पति के अपार्टमेंट पहुंची, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.