नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के नामी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने अपनी डॉक्टर पत्नी पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। घटना के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक नामी अस्पताल के न्यूरो सर्जन की शिकायत पर उनकी डॉक्टर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित डॉक्टर ने अपनी पत्नी पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि एक फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी अस्पताल पहुंची और उन्हें ड्यूटी से बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगी। यह भी पढ़ें- विवाहिता के साथ दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट आरोप है कि समझाने के लिए उन्होंने पत्नी को कार में बैठाया। कार के अंदर उनके...