लखनऊ, मई 18 -- चिनहट स्थित 50 बेड एमसीएच विंग महात्मा गांधी अस्पताल में सोमवार को कई डॉक्टर 10 बजे तक ओपीडी में नहीं पहुंचे। इससे ओपीडी में डॉक्टर की सलाह के लिए पहुंचे मरीजों का गुस्सा भड़क उठा। मरीज-तीमारदारों ने नाराजगी जाहिर की। अस्पताल में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालन का नियम है। सोमवार सुबह पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी थी। मरीज पर्चा बनवाकर घंटों डॉक्टरों के कमरे के बाहर कतार में खड़े थे। सुबह 10 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। डॉक्टरों के कमरे खाली थे। इससे मरीज-तीमारदार नाराज हो गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित प्रदीप (पंजीकरण संख्या 23733) सुबह 8:45 बजे अस्पताल पहुंचे थे। पर्चा बनने के बाद उन्हें कक्ष नंबर-5 भेजा गया, लेकिन सुबह 10 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। हालत बिगड़ने पर प्रदीप निजी क्लीनिक जाने की बात कहकर लौट गए। इसी तरह 7...