खगडि़या, दिसम्बर 13 -- बेलदौर । एक संवाददाता ऑपरेशन के बाद एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई एक महिला की मौत शुक्रवार के दोपहर हो गई। मौत की खबर पर परिजनों ने संबंधित अस्पताल में हंगामा मचाने के साथ ही तोड़फोड़ की एवं विरोध में अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस बल अस्पताल पहुंचकर अस्पताल कर्मियों को लोगों के आक्रोश से बचाकर उसे सुरक्षित स्थान पर नजरबंद कर दिया। जबकि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर कुछ देर में जाम समाप्त करवाया। सड़क जाम होने से बेलदौर पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क पर आधा से एक घंटे तक आवाजाही बाधित हो गई। मौत की शिकार महिला की पहचान सहरसा जिला के सोनवर्षा राज थाना के काशनगर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह बड़ाही गांव निवासी पप्पू पासवान की 40 वर्षीया पत्नी कुमोदिया देवी के रूप में की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.