नई दिल्ली, अगस्त 19 -- गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाते समय कई बार हम कुछ बातें बताने में झिझकते हैं। लगता है कि डॉक्टर क्या सोचेंगे या इतनी प्राइवेट बात बताना जरूरी है या नहीं। लेकिन डॉक्टर के लिए आपकी हर जानकारी जरूरी हो सकती है। इससे उन्हें आपकी परेशानी समझने और सही इलाज देने में मदद मिलती है। आपको जो परेशानी हो रही है, वह कब से है या पहले कोई बीमारी रही है या नहीं- इन बातों के बारे में डॉक्टर को एकदम सही-सही बताएं। डॉ. वैदेही मराठे ने ऐसी ही 5 बातें बताई हैं, जिन्हें गायनेकोलॉजिस्ट से बात करते समय जरूर शेयर करना चाहिए, भले ही थोड़ी झिझक हो।1. अपनी परेशानी को सही ढंग से बताएं शरीर में होने वाली कोई भी ऐसी परेशानी जिसे आप महसूस कर रही हैं, डॉक्टर को बताएं। जैसे खुजली, जलन, दर्द, किसी भी तरह का डिस्चार्ज या पीरियड्स में अचानक बदलाव। कई बार हमे...