पटना, दिसम्बर 8 -- जेपी सेतु चेकपोस्ट पर रविवार की शाम डॉक्टर और चालक के साथ ट्रैफिक जमादार व सिपाही पर कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक केस ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी के चालक राजकुमार के आवेदन पर किया गया है, जबकि ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मामलों की जांच का जिम्मा दीघा थाना के सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह को सौंपा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उधर आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस मामले को लीपापोती की कोशिश में है। ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह का पिछले माह भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्कूटी से एक गर्भवती महिला को धक्का देते दिखाई दे रहे थे। उस मामले में भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.