अररिया, फरवरी 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि वंचित मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सह सिकटी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शत्रुघ्न मंडल ने फॉरबिसगंज के डॉक्टर दीपक राज के साथ एक पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर का अपमान करना किसी माने में अच्छा नहीं था। डॉ शत्रुघ्न ने प्रशासन के वरीय पदाधिकारी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 72 घंटे के अंदर डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पदाधिकारी को निलंबन करने के साथ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग सड़क से सदन तक अंदोलन करने को बाध्य होंगे। इससे भी बात नहीं बनती है तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग करुंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.