बरेली, जून 1 -- अवैध पैथोलॉजी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। बीते कई दिनों से अवैध पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट वायरल होने के बाद अधिकारियों ने चेकिंग तो की लेकिन किसी पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस बीच भोजीपुरा के पते पर चल रही दो और पैथालाजी की रिपोर्ट वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इन दोनों रिपोर्ट पर भी किसी पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं है। भोजीपुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही पैथोलॉजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मझौवा रोड के पते पर जैनब पैथोलॉजी की रिपोर्ट पर डीएमएलटी के हस्ताक्षर हैं। जबकि नियमानुसार डीएमएलटी मरीज को जांच रिपोर्ट नहीं दे सकता। रिपोर्ट पैथोलॉजिस्ट ही बनाता है। भोजीपुरा के ही भुजिया रोड की जीके पैथोलॉजी की रिपोर्ट में भी किसी पैथोलॉजिस्ट के...