लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ओपीडी सेवा निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे शुरू नहीं हो सकी। डॉक्टर के देरी से पहुंचने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सुबह 10:20 बजे अस्पताल पहुंचे, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक ओपीडी बाधित रही। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे। मरीज अयनांश कुमार के चाचा विनीत कुमार, उर्मिला देवी, संजय कुमार, रश्मि कौर एवं उनके परिजन सिमरन भाटिया ने बताया कि वे लोग सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर नहीं आए। करीब एक घंटे बीस मिनट की देरी से पहुंचे डॉक्टर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.