डॉक्टर की मौत मामले में डंपर चालक पर मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी डॉ. अनिल कुमार सिंह पेशे से चिकित्सक थे। उनकी बेटी चित्रकूट जनपद के राजापुर में ब्याही है। 30 जून की शाम वह बेटी के घर से वापस अपने गांव जा रहे थे। महेवाघाट क्षेत्र में टोल प्लॉजा के पास विपरीत दिशा से आए डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई थी। मृतक के दामाद पंकज सिंह की तहरीर पर आरोपी डंपर चालक मो. तौकीर निवासी पवारपुर थाना देल्हूपुर जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.