डॉक्टर की पुत्रवधु की चेन गायब, तीन पर रिपोर्ट
मेरठ, जून 2 -- एक चिकित्सक के घर से उनकी पुत्रवधु की सोने की चेन पेंडेंट समेत गायब हो गया। पीड़ित परिवार ने घरेलू सहायिका, उसकी बेटी और एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गगन विहार, रोहटा रोड निवासी डॉ. लोकेन्द्र कुमार त्यागी ने टीपी नगर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 मई को उनके घर से पुत्रवधु डॉ. सृष्टि की सोने की चेन और पेंडेंट गायब हो गए। आरोप है कि उनके घर पर काम करने वाली महिला घटना वाले दिन अपनी बेटी को साथ लेकर आई थी। परिवार को शक है कि इसी दौरान चेन चोरी की गई। यह भी पढ़ें- दो घरों से लाखों का माल चोरी, केस दर्ज तहरीर में युवती के मित्र पर भी संलिप्तता का शक जताया गया है। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.