लखनऊ, मार्च 29 -- मलिहाबाद, (लखनऊ)संवाददाता।राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक युवक से 41 हजार रुपये ठग लिए ।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, घुसौली गांव निवासी राज कपूर रविवार दोपहर इलाज के लिए ऑनलाइन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इंटरनेट पर एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा प्रतिनिधि बताया।आरोपी ने भरोसा जीतने के बाद अपॉइंटमेंट कन्फर्म करने के नाम पर गूगल पे यूपीआई के जरिए 5 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जैसे ही युवक ने बताए अनुसार 5 रुपये भेजे, ठगों ने उसके बैंक खाते तक पहुंच बना ली। इ...