जमशेदपुर, जुलाई 23 -- गूगल से खोजकर डॉक्टर का ऑनलाइन नंबर लगाने के क्रम में कदमा की नवजीत कौर के बैंक खाते से पांच हजार रुपये साइबर ठगों उड़ा लिए। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर ने बिष्टूपुर स्थित साइबर थाना प्रभारी को आवेदन देकर इस वेबसाइट को बंद करने और कार्रवाई की मांग की है। आरपी डर्मा केयर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। कदमा की नवजीत कौर ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह गूगल पर डाक्टर राजीव ठाकुर का नाम देखकर ऑनलाइन नंबर लगाया, जिसके बाद उन्हें शाम में फोन आया और कहा गया कि नंबर को कंफर्म करने और पहला नंबर लेने के लिए 10 रुपये का टोकन मनी जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- गूगल से नंबर खोजने में सवा लाख गंवाए इसके लिए महिला को मोबाइल पर लिंक भेजा गया। महिला ने उस लिंक पर क्लिक कर 10 रुपये जमा करने का प्रयास किया, लेकिन राशि नहीं जमा...