उन्नाव, फरवरी 13 -- पुरवा। क्षेत्र के पासाखेड़ा पीएचसी का सीएचसी अधीक्षक प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया।अधीक्षक ने उपस्थिति रजिस्टर को देखा। जिसमें पीएचसी में तैनात डाक्टर स्वाती गुप्ता व स्टाप नर्स नीतू जायसवाल अनुपस्थित मिली।जिसपर अधीक्षक ने फार्मासिस्ट अनिल कुमार से जानकारी ली।लेकिन वह कुछ सही जानकारी नहीं दे सके।जिसपर नाराजगी जताते हुए डाक्टर स्वाती गुप्ता व स्टाफ नर्स नीतू जायसवाल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।अधीक्षक ने पीएचसी में साफ सफाई सही ना मिलने पर फार्मासिस्ट अनिल कुमार को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है।सीएचसी अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि डाक्टर व स्टाफ नर्स के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...