बिजनौर, जुलाई 19 -- चांदपुर में साइबर ठगों ने डॉक्टर ऑनलाइन एपॉइंटमेंट बुकिंग का झांसा देकर एक डॉ दंपति से करीब 3.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी डॉक्टर दंपति साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने 6 जुलाई को ऑनलाइन एपॉइंटमेंट लिया था। वही ठगों ने बुकिंग के नाम पर उनके बैंक खातों से करीब 3 लाख 25 हजार 541 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित डॉ. अमोल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई में बताया कि 11 जुलाई को उनके बैंक खाते से नौ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2 लाख 50 हजार 541 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साइबर ठगी की आई बाढ़, शिकायत पर साइबर शातिरों की खैर नहीं इसके बाद 13 जुलाई क...