फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सरह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को महिला डॉक्टर और एएनएम के बीच विवाद हो गया था। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप भी लगाये गये थे। सोमवार को महिला डॉक्टर, सीएमओ से मिली। सीएमओ को महिला डॉक्टर ने पूरी स्थिति से अवगत कराया और एएनएम पर आरोप लगाये। कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र भी दिया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर और एएनएम के बीच जो विवाद हुआ है उसकी जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रंजन गौतम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गयी है। जल्द रिपोर्ट मिलेगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आशा बहाली में अनियमितताओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच जारी उन्होंने बताया कि डॉक्टर की ओर से शिकायत की गयी है उसमें भी जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्द...