सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- घोरावल। डॉ. अलका गुप्ता ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। घोरावल नगर निवासी अमरेश चंद्र की बड़ी पुत्री डॉ अलका गुप्ता को शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी 105वें दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीके सारस्वत एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। डॉक्टर अलका गुप्ता वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके पूर्व अलका गुप्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमएससी वनस्पति विज्ञान में की थी। वर्तमान में जेपी बॉस यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य,...