संभल, जून 28 -- संभल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बहजोई के डॉक्टरों ने बहजोई एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ियों के साथ 10 किलोमीटर साइकिल राइड निकालकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण ने कहा कि डॉक्टर केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए हैं, जबकि सामान्य बीमारियों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है। उन्होंने लोगों से किसी न किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। डॉ. नितिन ने कहा कि नियमित साइकिलिंग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सरल और प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन सम्भव जैन ने किया।इस अवसर पर डॉ. उत्पल, डॉ. आकाश आर्य, डॉ. चिराग, डॉ. सौरभ गुप्ता तथा एथलेटिक्स क्लब के एकांश गुप्ता, दीपांशु, विनीत यादव, राजीव, राजू सिंह यादव सहित कई खिलाड़ी मौजूद ...