गिरडीह, जुलाई 1 -- राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल जमुआ में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर दुलारचंद यादव, प्राचार्य सुधीर कुमार, को-ऑर्डिनेटर एम.डी. उमर अफरीदी, विद्यालय प्रबंधन प्रतिनिधि नितेश कुमार यादव तथा विद्यालय के शिक्षक मिन्हाज, बिपिन, मुख्तार, नदीम, अनीश, रवि, युवराज, नूतन, कविता, जयश्री, ज्योति, सुग्गी, निपुलता सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान 100 से अधिक अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स तथा रक्तचाप की निःशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए स्वस...