जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। डॉक्टर्स डे पर शहर के विभिन्न जगहों पर कैंप लगाया जा रहा है। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर, भिलाई पहाड़ी में शिशु एवं मां की जांच कैंप, केरला पब्लिक स्कूल कदमा में नेत्र जांच शिविर लगाया या है। इसके अलावा एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने केक काटकर इस दिवस को मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। वहीं कुछ डॉक्टरों ने जांच शिविर लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...