दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। आईएमए, दरभंगा की बैठक अध्यक्ष डॉ. हरि दामोदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें डॉ. सुप्रिया नारायण व डॉ. सूर्य नारायण के साथ एक मरीज के परिजनों के साथ कुछ लोगों की ओर से अस्पताल के कार्य में बाधा पहुंचाने और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने एवं डॉक्टर द्वय से भयादोहन की निंदा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की गई। मीटिंग में उपस्थित चिकित्सकों ने डॉक्टरों और प्राइवेट अस्पतालों पर आक्रमण एवं बढ़ते भयादोहन के मामलों का संबंधित अधिकारियों से संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया। उन्होंने मांग की कि वर्तमान मामले में दोषियों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए पीड़ित डॉक्टर दंपती को सुरक्षा प्रदान की जाए जिससे अपराधियों का मनोबल नहीं बढ़े और चिकित...