सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अधीक्षक राघवेंद्र सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे एवं प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कमीशन के कारण मरीजों को दबाए बाहर से लिखी जाती हैं तथा अस्पताल परिसर में दलाल हमेशा घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक पटल बनाया जाए, जिस पर दवा और इंजेक्शन मौजूद हो और उस पर संख्या लिखी हो। इसके अलावा बाहर से ब्लड टेस्ट न कराया जाए इसकी समुचित व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही हो। अस्पताल में गंदगी का अंबार रहता है, बेड पर चद्दर आदि साफ-सुथरे नहीं पाए जाते हैं और रात्रि में जिस ड...