देहरादून, जून 25 -- देहरादून। अनुराग चौक स्थित निशा नर्सिंग होम में लापरवाही के बाद प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर डाक्टरों पर कार्रवाई और उनका लाइसेंस रद नहीं हुआ तो बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में अस्पताल का लाइसेंस रद्द हो चुका है। प्रेस क्लब के पत्रकार वार्ता के दौरान मृतका निकिता मीणा के पति संतोष बिष्ट, समाजसेवी आकाश गौड़ और फारूक राव ने कहा कि घटना की जांच के बाद संबंधित नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। आरोप लगाया गया कि नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी। हालांकि, अब तक मामले में संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन को केवल संस्थान के खिलाफ ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रव...